कामां: कामां थाने पर जीते-हारे सरपंचों की बैठक, भाईचारे से रहने की की गई अपील
कामां में एसपी शरण गोपीनाथ के. के निर्देश पर थाना अधिकारी सुनील कुमार ने कामां थाने पर जीते और हारे सरपंचों की बैठक ली। इसमें सभी से चुनावी रंजिश भुलाकर आपसी भाईचारे और सौहार्द से रहने तथा क्षेत्र के विकास में भागीदारी निभाने की अपील की। पुलिस ने आपसी विवाद से दूर रहकर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया। रविवार शाम 6 बजे मिलीजानकारी।