कानपुर: चकेरी से लापता युवक की हत्या, कन्नौज में काली नदी से मिला शव
चकेरी थाना क्षेत्र से पिछले 4 दिनों से लापता युवक की हत्या कर शव को कन्नौज की काली नदी में फेंक दिया गया था।थाना प्रभारी अशोक कुमार दुबे ने गुरुवार सुबह 11बजे बताया सतबरी रोड निवासी 35 वर्षीय राजेश निषाद लापता था।मृतक की शिनाख्त उसकी पत्नी ने कन्नौज जाकर की है। चकेरी थाने में गुमशुदगी दर्ज हुई थी। प्रकरण में अपहरण और हत्या की धारा बढ़ाई जा रही है।