कानपुर: सर्राफा एसोसिएशन ने नवाबगंज थाने पहुंचकर सवा करोड़ की चोरी के जल्द खुलासे की मांग की
सर्राफा एसोसिएशन ने बुधवार दोपहर 3 बजे नवाबगंज थाने पहुंचकर नवाबगंज थाना क्षेत्र में सर्राफ जुगल किशोर के यहां हुई सवा करोड़ की चोरी के जल्द खुलासे की मांग की।थाना प्रभारी दीनानाथ मिश्र ने बताया घटना के खुलासे के लिए सर्विलांस टीम और ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगाए गए सीसीटीवी कैमरा की मदद ली जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।