कानपुर: सनिगवां रोड पर कूड़े में टॉयलेट कर रहे युवक पर दबंगों ने लोहे की रॉड से किया हमला, हालत गंभीर, मुकदमा दर्ज
चकेरी की सनिगवां रोड पर बीती 18 दिसंबर को हर्ष कूड़े में टॉयलेट कर रहा था।इस दौरान दबंग अजय गुप्ता उसकी मां और उसके भाई ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया था। थाना प्रभारी अशोक दुबे ने बुधवार शाम 7 बजे जानकारी दी पीड़ित के पिता की तहरीर पर गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।