कानपुर: कल्याणपुर से 11 केस डायरी गायब, सात दरोगा समेत 9 लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा
कल्याणपुर थाने से वर्ष 2008 से लेकर 2021 तक के मुकदमों की जांच में 11 केस डायरी गायब मिली। एसीपी कल्याणपुर की जांच में गड़बड़ी सामने आई।एसीपी कल्याणपुर ने गुरुवार सुबह 11 बजे बताया कोर्ट ने मामला संज्ञान में लिया था जिसके बाद जांच की गई थी।सात दरोगा समेत 9 के विरुद्ध सरकारी कागजों के गबन की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।