कानपुर: सेंट्रल स्टेशन पर श्रमशक्ति एक्सप्रेस में जीएसटी विभाग ने की छापेमारी, एक करोड़ का माल किया ज़ब्त
नए वर्ष के पहले दिन से जीएसटी विभाग एक्शन मोड में है।कर चोरी की सूचना पर जीएसटी विभाग ने रेलवे के सहयोग से श्रम शक्ति एक्सप्रेस के एसएलआर कोच में छापेमारी की।अपर आयुक्त आरएस विद्यार्थी ने बुधवार दोपहर 1 बजे बताया की एक करोड़ का माल जब्त किया गया है। जांच की जा रही है। माल को दिल्ली से कानपुर लाया गया था।टीम को कोई भी वैध दस्तावेज नहीं मिले हैं।