कानपुर: सफेद कॉलोनी में मकान में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू
किदवई नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सफेद कॉलोनी में मकान में आग लगने की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया।फायर अधिकारी दीपक शर्मा ने बुधवार रात 9 बजे जानकारी दी आग लगने की सूचना मिलते ही फायर स्टेशन किदवई नगर और मीरपुर से दो यूनिट अतिशीघ्र घटनास्थल पर पहुंची और आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।