पुरानी छावनी क्षेत्र में अवैध रेत का भंडारण पकड़ा, 60 घनमीटर रेत जब्त
खनिज विभाग ने की कार्रवाई
जिले में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध खनिज विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में गत दिवस खनिज विभाग की टीम ने पुरानी छावनी क्षेत्र में कार्रवाई कर लगभग 60 घनमीटर अवैध रेत का भंडारण जब्त किया।
कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देश पर प्रभारी अधिकारी खनिज श्री पंकज ध्वज मिश्रा के मार्गदर्शन में खनिज विभाग की टीम ने तहसील ग्वालियर गिर्द के पुरानी छावनी क्षेत्र का भ्रमण कर अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण की जांच की। इस दौरान रेत का अज्ञात भंडारण पाया गया, जिसकी मात्रा लगभग 60 घनमीटर आंकी गई। विभागीय टीम ने मौके पर रेत जब्त कर ली।
इस प्रकरण में मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण का निवारण) नियम, 2022 के तहत अर्थदण्ड की कार्रवाई प्रस्तावित कर प्रकरण कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
खनिज विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध आगे भी निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।
#gwalior
#IllegalMining
PRO Gwalior
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
Gwalior, Madhya Pradesh | Nov 14, 2026