ग्वालियर की लक्ष्मण तलैया में सीवर का उफान, बदबू और गंदगी से रहवासी परेशान; सुनील शर्मा ने दी निगम मुख्यालय घेराव की चेतावनी,
ग्वालियर। ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-15 के लक्ष्मण तलैया इलाके में सीवर उफान की समस्या से स्थानीय रहवासी परेशान हैं। क्षेत्र में सीवर का गंदा पानी फैलने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गंदगी और बदबू के कारण उनका जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
शहर को स्मार्ट सिटी बनाने के दावों के बीच क्षेत्र की इस बदहाल स्थिति को लेकर कांग्रेस नेता सुनील शर्मा ने नाराजगी जताई है। उन्होंने मौके की स्थिति को देखते हुए नगर निगम प्रशासन से जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की है।
सुनील शर्मा ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही सीवर समस्या का निराकरण नहीं किया गया तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय लोगों के साथ नगर निगम मुख्यालय का घेराव किया जाएगा।
अब देखना होग