Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
No video available

मनीष सिसोदिया के जवाब पार्टी छोड़कर जाने वालों के लिए, यूं ही कोई बेवफा नहीं होता #मनीष_सिसोदिया #आम_आदमी_पार्टी #AK

Bilgram, Hardoi | Aug 16, 2024
देश के लिए हमने अपना सब कुछ त्याग करके ये पार्टी बनाई थी

MORE NEWS

जनसमस्याओं को लेकर नगर पालिका पहुंची शहर कांग्रेस, दो माह का अल्टीमेटम

हरदोई। शहर की बदहाल सड़कों, जलभराव, नालियों, पेयजल और सफाई व्यवस्था समेत विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर शहर कांग्रेस कमेटी ने नगर पालिका परिषद प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। “नवसृजन पदयात्रा” अभियान के तहत शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनुपम दीक्षित के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका परिषद हरदोई के अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।

ज्ञापन में सिनेमा चौराहे की क्षतिग्रस्त सड़क, धर्मशाला रोड पर अधूरे सड़क निर्माण और बरसात के दौरान होने वाले जलभराव की समस्या को प्रमुखता से उठाया गया। कांग्रेस नेताओं ने नघेटा रोड पर अधूरे पड़े नाले के निर्माण का मुद्दा भी उठाते हुए आरोप लगाया कि कार्य बेहद धीमी गति से कराया जा रहा है, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है।

इसके अलावा नटवर पुलिया से नवी पूर्वा मंदिर जाने वाली गली की जर्जर सड़क का मामला भी ज्ञापन में शामिल किया गया। कांग्रेस ने सड़क पर बने गड्ढों के कारण लोगों को हो रही परेशानी का हवाला देते हुए मार्ग का तत्काल निर्माण कराने की मांग की।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनुपम दीक्षित ने कहा कि शहर की जनता लंबे समय से सड़क, नाली, जलभराव और सफाई जैसी मूलभूत समस्याओं से जूझ रही है। “नवसृजन पदयात्रा” के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोहल्लों में जाकर समस्याओं को देखा और अब जनता की आवाज नगर पालिका तक पहुंचाई है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका को समस्याओं के समाधान के लिए दो माह का समय दिया गया है। यदि निर्धारित अवधि में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो शहर कांग्रेस जनता के साथ लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करेगी। इस दौरान जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव और धरना-प्रदर्शन किए जाने की चेतावनी दी गई।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस विकास कार्यों का विरोध नहीं कर रही, बल्कि जनता के पैसे से होने वाले कार्यों की गुणवत्ता और उन्हें समयबद्ध तरीके से पूरा कराने की मांग कर रही है। शहरवासियों को जलभराव, टूटी सड़कों और गंदगी से निजात दिलाना नगर पालिका की जिम्मेदारी है।

जनसमस्याओं को लेकर नगर पालिका पहुंची शहर कांग्रेस, दो माह का अल्टीमेटम हरदोई। शहर की बदहाल सड़कों, जलभराव, नालियों, पेयजल और सफाई व्यवस्था समेत विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर शहर कांग्रेस कमेटी ने नगर पालिका परिषद प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। “नवसृजन पदयात्रा” अभियान के तहत शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनुपम दीक्षित के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका परिषद हरदोई के अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। ज्ञापन में सिनेमा चौराहे की क्षतिग्रस्त सड़क, धर्मशाला रोड पर अधूरे सड़क निर्माण और बरसात के दौरान होने वाले जलभराव की समस्या को प्रमुखता से उठाया गया। कांग्रेस नेताओं ने नघेटा रोड पर अधूरे पड़े नाले के निर्माण का मुद्दा भी उठाते हुए आरोप लगाया कि कार्य बेहद धीमी गति से कराया जा रहा है, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है। इसके अलावा नटवर पुलिया से नवी पूर्वा मंदिर जाने वाली गली की जर्जर सड़क का मामला भी ज्ञापन में शामिल किया गया। कांग्रेस ने सड़क पर बने गड्ढों के कारण लोगों को हो रही परेशानी का हवाला देते हुए मार्ग का तत्काल निर्माण कराने की मांग की। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनुपम दीक्षित ने कहा कि शहर की जनता लंबे समय से सड़क, नाली, जलभराव और सफाई जैसी मूलभूत समस्याओं से जूझ रही है। “नवसृजन पदयात्रा” के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोहल्लों में जाकर समस्याओं को देखा और अब जनता की आवाज नगर पालिका तक पहुंचाई है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका को समस्याओं के समाधान के लिए दो माह का समय दिया गया है। यदि निर्धारित अवधि में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो शहर कांग्रेस जनता के साथ लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करेगी। इस दौरान जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव और धरना-प्रदर्शन किए जाने की चेतावनी दी गई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विकास कार्यों का विरोध नहीं कर रही, बल्कि जनता के पैसे से होने वाले कार्यों की गुणवत्ता और उन्हें समयबद्ध तरीके से पूरा कराने की मांग कर रही है। शहरवासियों को जलभराव, टूटी सड़कों और गंदगी से निजात दिलाना नगर पालिका की जिम्मेदारी है।

Bilgram, Hardoi | Aug 11, 2026

मिड-डे मील की गुणवत्ता को लेकर वायरल वीडियो पर कार्रवाई, प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक निलंबित

हरदोई। टड़ियावां विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय कोटरा में छात्राओं द्वारा गुणवत्ताविहीन मध्यान्ह भोजन ग्रहण किए जाने का वीडियो वायरल होने के मामले में शिक्षा विभाग ने कार्रवाई की है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रभात मिश्र ने विद्यालय का निरीक्षण कर मामले की जांच की। जांच के बाद प्रधानाध्यापक राजेश कुमार और सहायक अध्यापक विनोद कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के अनुसार 11 अगस्त को विद्यालय का निरीक्षण किया गया। विद्यालय में प्रधानाध्यापक राजेश कुमार, सहायक अध्यापक विनोद कुमार और शिक्षा मित्र सत्येंद्र कुमार व संतराम पाल कार्यरत हैं। विद्यालय में कुल 232 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। निरीक्षण के दौरान दोनों अध्यापक, रसोइयां, विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष और छात्र-छात्राएं मौजूद मिले। सभी से वायरल वीडियो के संबंध में पूछताछ की गई।

जांच के दौरान विद्यालय स्टाफ के बयानों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर सामने आया कि कुछ छात्राओं ने बताया कि उन्हें बुलाकर वीडियो बनाया गया था। विभागीय जांच में प्रधानाध्यापक राजेश कुमार और सहायक अध्यापक विनोद कुमार के बीच विवाद होने की बात भी सामने आई। विभाग ने दोनों अध्यापकों के कृत्य को कर्मचारी आचरण नियमावली 1956 के विपरीत माना।

निरीक्षण के दौरान विद्यालय में दिव्यांग बच्चों के लिए बनाए गए शौचालय की साफ-सफाई भी संतोषजनक नहीं मिली। विभाग के अनुसार इससे बच्चों के बीमार होने की आशंका बनी हुई है। वहीं छात्राओं ने मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं होने की जानकारी दी।

बीएसए ने कहा कि दोनों अध्यापकों के कृत्य से विद्यालय का शैक्षिक एवं भौतिक वातावरण प्रभावित हो रहा था। इसी के दृष्टिगत दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

इसके साथ ही विद्यालय की सभी रसोइयों को नोटिस जारी करते हुए चेतावनी दी गई है कि भविष्य में लापरवाही पाए जाने पर उनकी सेवाएं समाप्त कर दी जाएंगी। टड़ियावां के खंड शिक्षा अधिकारी और जिला समन्वयक एमडीएम को भी शिथिल पर्यवेक्षण के संबंध में नोटिस जारी किया गया है।

मिड-डे मील की गुणवत्ता को लेकर वायरल वीडियो पर कार्रवाई, प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक निलंबित हरदोई। टड़ियावां विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय कोटरा में छात्राओं द्वारा गुणवत्ताविहीन मध्यान्ह भोजन ग्रहण किए जाने का वीडियो वायरल होने के मामले में शिक्षा विभाग ने कार्रवाई की है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रभात मिश्र ने विद्यालय का निरीक्षण कर मामले की जांच की। जांच के बाद प्रधानाध्यापक राजेश कुमार और सहायक अध्यापक विनोद कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के अनुसार 11 अगस्त को विद्यालय का निरीक्षण किया गया। विद्यालय में प्रधानाध्यापक राजेश कुमार, सहायक अध्यापक विनोद कुमार और शिक्षा मित्र सत्येंद्र कुमार व संतराम पाल कार्यरत हैं। विद्यालय में कुल 232 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। निरीक्षण के दौरान दोनों अध्यापक, रसोइयां, विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष और छात्र-छात्राएं मौजूद मिले। सभी से वायरल वीडियो के संबंध में पूछताछ की गई। जांच के दौरान विद्यालय स्टाफ के बयानों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर सामने आया कि कुछ छात्राओं ने बताया कि उन्हें बुलाकर वीडियो बनाया गया था। विभागीय जांच में प्रधानाध्यापक राजेश कुमार और सहायक अध्यापक विनोद कुमार के बीच विवाद होने की बात भी सामने आई। विभाग ने दोनों अध्यापकों के कृत्य को कर्मचारी आचरण नियमावली 1956 के विपरीत माना। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में दिव्यांग बच्चों के लिए बनाए गए शौचालय की साफ-सफाई भी संतोषजनक नहीं मिली। विभाग के अनुसार इससे बच्चों के बीमार होने की आशंका बनी हुई है। वहीं छात्राओं ने मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं होने की जानकारी दी। बीएसए ने कहा कि दोनों अध्यापकों के कृत्य से विद्यालय का शैक्षिक एवं भौतिक वातावरण प्रभावित हो रहा था। इसी के दृष्टिगत दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही विद्यालय की सभी रसोइयों को नोटिस जारी करते हुए चेतावनी दी गई है कि भविष्य में लापरवाही पाए जाने पर उनकी सेवाएं समाप्त कर दी जाएंगी। टड़ियावां के खंड शिक्षा अधिकारी और जिला समन्वयक एमडीएम को भी शिथिल पर्यवेक्षण के संबंध में नोटिस जारी किया गया है।

Bilgram, Hardoi | Aug 11, 2026

एक ही रात तीन घरों में चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

हरदोई। मल्लावां थाना क्षेत्र के ग्राम बांसा में सोमवार रात चोरों ने एक के बाद एक तीन घरों को निशाना बनाकर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। चोर घरों के पीछे की दीवार फांदकर अंदर दाखिल हुए और कमरों व बक्सों के ताले तोड़कर सामान समेट ले गए। एक ही रात तीन घरों में चोरी की घटना से ग्रामीणों में दहशत है।

ग्राम बांसा निवासी हेमराज पुत्र सरयू की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार उनके पिता सरयू प्रसाद नए मकान में रहते हैं। सोमवार रात चोर घर के पीछे की दीवार फांदकर अंदर घुसे और कमरे का ताला तोड़ने के बाद बक्से का ताला तोड़ दिया। चोर बक्से में रखी एक जोड़ी पायल, कमरबिछुआ, मंगलसूत्र, सोने की झुमकी, अंगूठी, मांगटीका और हाथफूल समेत अन्य जेवरात चोरी कर ले गए। घटना के समय सरयू प्रसाद कमरे के बाहर सो रहे थे।

इसके बाद चोरों ने रामलली पत्नी ओमप्रकाश के घर को निशाना बनाया। तहरीर के मुताबिक यहां से करीब 20 हजार रुपये नकद, सोने की अंगूठी, छह जोड़ी पायल, चांदी की तीन जोड़ी हाय और मंगलसूत्र समेत करीब पांच लाख रुपये कीमत के जेवरात चोरी किए गए। घटना के समय रामलली घर की छत पर सो रही थीं।

इसी रात चोरों ने सरयू प्रसाद की बहू उषा देवी के मकान में भी चोरी की। यहां से दो जोड़ी पायल, तीन अंगूठियां, सोने की चेन, 29 चांदी के सिक्के, दो कंगन, कान के झाले की एक जोड़ी और चांदी की कमरपेटी समेत अन्य सामान चोरी कर लिया गया।

एक ही रात तीन घरों में चोरी की घटना के बाद ग्रामीणों में पुलिस की रात्रि गश्त को लेकर नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में इससे पहले भी कई घरों, दुकानों और अन्य प्रतिष्ठानों में चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। आरोप है कि कई पुरानी घटनाओं का अब तक खुलासा नहीं हो सका है।

ग्रामीणों ने पुलिस अधिकारियों से पूर्व में हुई चोरी की घटनाओं का शीघ्र खुलासा करने, बांसा में हुई तीनों चोरियों के आरोपियों की गिरफ्तारी और गांव में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

एक ही रात तीन घरों में चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर हरदोई। मल्लावां थाना क्षेत्र के ग्राम बांसा में सोमवार रात चोरों ने एक के बाद एक तीन घरों को निशाना बनाकर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। चोर घरों के पीछे की दीवार फांदकर अंदर दाखिल हुए और कमरों व बक्सों के ताले तोड़कर सामान समेट ले गए। एक ही रात तीन घरों में चोरी की घटना से ग्रामीणों में दहशत है। ग्राम बांसा निवासी हेमराज पुत्र सरयू की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार उनके पिता सरयू प्रसाद नए मकान में रहते हैं। सोमवार रात चोर घर के पीछे की दीवार फांदकर अंदर घुसे और कमरे का ताला तोड़ने के बाद बक्से का ताला तोड़ दिया। चोर बक्से में रखी एक जोड़ी पायल, कमरबिछुआ, मंगलसूत्र, सोने की झुमकी, अंगूठी, मांगटीका और हाथफूल समेत अन्य जेवरात चोरी कर ले गए। घटना के समय सरयू प्रसाद कमरे के बाहर सो रहे थे। इसके बाद चोरों ने रामलली पत्नी ओमप्रकाश के घर को निशाना बनाया। तहरीर के मुताबिक यहां से करीब 20 हजार रुपये नकद, सोने की अंगूठी, छह जोड़ी पायल, चांदी की तीन जोड़ी हाय और मंगलसूत्र समेत करीब पांच लाख रुपये कीमत के जेवरात चोरी किए गए। घटना के समय रामलली घर की छत पर सो रही थीं। इसी रात चोरों ने सरयू प्रसाद की बहू उषा देवी के मकान में भी चोरी की। यहां से दो जोड़ी पायल, तीन अंगूठियां, सोने की चेन, 29 चांदी के सिक्के, दो कंगन, कान के झाले की एक जोड़ी और चांदी की कमरपेटी समेत अन्य सामान चोरी कर लिया गया। एक ही रात तीन घरों में चोरी की घटना के बाद ग्रामीणों में पुलिस की रात्रि गश्त को लेकर नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में इससे पहले भी कई घरों, दुकानों और अन्य प्रतिष्ठानों में चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। आरोप है कि कई पुरानी घटनाओं का अब तक खुलासा नहीं हो सका है। ग्रामीणों ने पुलिस अधिकारियों से पूर्व में हुई चोरी की घटनाओं का शीघ्र खुलासा करने, बांसा में हुई तीनों चोरियों के आरोपियों की गिरफ्तारी और गांव में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Bilgram, Hardoi | Aug 11, 2026

हरदोई में जांच अधिकारी के रवैये पर उठे सवाल, बीईओ का वीडियो वायरल
 हरदोई। टड़ियावां विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय कोटरा में मध्यान्ह भोजन योजना (एमडीएम) और अन्य अनियमितताओं की शिकायतों की जांच के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) अनिल कुमार झा के रवैये को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। जांच के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बीईओ कथित तौर पर रसोइयों की शिकायत सुनने के बजाय उन्हें मौके से हटने के लिए कहते और एक सहायक अध्यापक को नाराजगी भरे अंदाज में चेतावनी देते नजर आ रहे हैं।

जानकारी के अनुसार विद्यालय की रसोइयों और कुछ ग्रामीणों ने जांच के दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेश कुमार पर एमडीएम में अनियमितताओं के आरोप लगाए। रसोइयों का कहना है कि उन्हें कथित तौर पर डराया-धमकाया जाता है और दूध में पानी मिलाने के लिए दबाव बनाया जाता है। उन्होंने जांच अधिकारी के समक्ष यह भी आरोप लगाया कि बच्चों के भोजन में निर्धारित मात्रा में सरसों का तेल नहीं दिया जाता तथा सोयाबीन की बड़ी और हरी सब्जियां भी नियमित रूप से नहीं बनवाई जाती हैं।

रसोइयों ने यह भी आरोप लगाया कि विद्यालय में बच्चों की वास्तविक उपस्थिति से अधिक संख्या एमडीएम के अभिलेखों में दर्ज की जाती है। उनके अनुसार प्रतिदिन करीब 150 से 170 बच्चों की उपस्थिति दर्शाई जाती है। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

इसी दौरान शिकायत कर रहीं रसोइयों को बीईओ द्वारा वहां से हटने के लिए कहे जाने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक सहायक अध्यापक द्वारा रसोइयों की बात सुनने का आग्रह किए जाने पर बीईओ कथित तौर पर नाराज होते दिखाई दे रहे हैं। इसी घटनाक्रम को लेकर अब जांच अधिकारी की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।

वायरल वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों और विद्यालय से जुड़े लोगों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि एमडीएम में अनियमितताओं और रसोइयों द्वारा लगाए गए आरोप सही हैं तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही जांच प्रक्रिया की भी उच्चस्तरीय समीक्षा किए जाने की मांग उठ रही है।

फिलहाल वायरल वीडियो और लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। मामले में शिक्षा विभाग की ओर से आधिकारिक जांच रिपोर्ट या स्पष्टीकरण सामने आने के बाद ही आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

हरदोई में जांच अधिकारी के रवैये पर उठे सवाल, बीईओ का वीडियो वायरल हरदोई। टड़ियावां विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय कोटरा में मध्यान्ह भोजन योजना (एमडीएम) और अन्य अनियमितताओं की शिकायतों की जांच के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) अनिल कुमार झा के रवैये को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। जांच के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बीईओ कथित तौर पर रसोइयों की शिकायत सुनने के बजाय उन्हें मौके से हटने के लिए कहते और एक सहायक अध्यापक को नाराजगी भरे अंदाज में चेतावनी देते नजर आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार विद्यालय की रसोइयों और कुछ ग्रामीणों ने जांच के दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेश कुमार पर एमडीएम में अनियमितताओं के आरोप लगाए। रसोइयों का कहना है कि उन्हें कथित तौर पर डराया-धमकाया जाता है और दूध में पानी मिलाने के लिए दबाव बनाया जाता है। उन्होंने जांच अधिकारी के समक्ष यह भी आरोप लगाया कि बच्चों के भोजन में निर्धारित मात्रा में सरसों का तेल नहीं दिया जाता तथा सोयाबीन की बड़ी और हरी सब्जियां भी नियमित रूप से नहीं बनवाई जाती हैं। रसोइयों ने यह भी आरोप लगाया कि विद्यालय में बच्चों की वास्तविक उपस्थिति से अधिक संख्या एमडीएम के अभिलेखों में दर्ज की जाती है। उनके अनुसार प्रतिदिन करीब 150 से 170 बच्चों की उपस्थिति दर्शाई जाती है। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। इसी दौरान शिकायत कर रहीं रसोइयों को बीईओ द्वारा वहां से हटने के लिए कहे जाने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक सहायक अध्यापक द्वारा रसोइयों की बात सुनने का आग्रह किए जाने पर बीईओ कथित तौर पर नाराज होते दिखाई दे रहे हैं। इसी घटनाक्रम को लेकर अब जांच अधिकारी की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। वायरल वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों और विद्यालय से जुड़े लोगों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि एमडीएम में अनियमितताओं और रसोइयों द्वारा लगाए गए आरोप सही हैं तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही जांच प्रक्रिया की भी उच्चस्तरीय समीक्षा किए जाने की मांग उठ रही है। फिलहाल वायरल वीडियो और लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। मामले में शिक्षा विभाग की ओर से आधिकारिक जांच रिपोर्ट या स्पष्टीकरण सामने आने के बाद ही आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Bilgram, Hardoi | Aug 10, 2026

हरदोई: एनआरसी में सीलन और अव्यवस्थाओं पर सीडीओ ने जताई नाराजगी, 13 सीडीपीओ को नोटिस के निर्देश

हरदोई, 10 अगस्त 2026। मुख्य विकास अधिकारी हरदोई श्रीमती नेहा ब्याडवाल ने सोमवार को जिला महिला चिकित्सालय में स्थापित पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्र में 10 अतिकुपोषित बच्चे भर्ती मिले। सीडीओ ने बच्चों की माताओं से बातचीत कर उन्हें दिए जा रहे पोषाहार और स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली।

सीडीओ ने एनआरसी प्रभारी डॉ. शिवम गुप्ता और डायटिशियन श्रीमती शालिनी मिश्रा से बच्चों को दिए जाने वाले पोषाहार की विस्तृत जानकारी ली। इसके बाद रसोईघर का निरीक्षण किया गया। रसोई में सीलन मिलने, रंगाई-पुताई न होने और एनआरसी के बाहर पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। सीडीओ ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को एनआरसी प्रभारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान यह भी सामने आया कि एनआरसी में 13 ब्लॉकों के अतिकुपोषित बच्चों को भर्ती किया जाता है, जबकि ब्लॉक संडीला के बच्चे इसके अंतर्गत नहीं आते। इसके बावजूद पिछले दो माह में किसी भी संबंधित ब्लॉक की सीडीपीओ ने एनआरसी का भ्रमण नहीं किया। भर्ती बच्चों के संबंध में भी उनके स्तर से कोई फीडबैक या जानकारी नहीं ली गई।

मामले को गंभीरता से लेते हुए सीडीओ ने सभी 13 सीडीपीओ को एनआरसी का भ्रमण न करने पर कारण बताओ नोटिस जारी कर कार्रवाई करने के निर्देश जिला कार्यक्रम अधिकारी को दिए।

निरीक्षण के दौरान सीएमएस डॉ. चन्द्र किशोर, एनआरसी प्रभारी डॉ. शिवम गुप्ता, जिला कार्यक्रम अधिकारी रामेन्द्र सिंह तथा खंड विकास अधिकारी सुरसा श्रीमती कविता अवस्थी मौजूद रहीं।

इसके बाद सीडीओ ने राजकीय बाल सम्प्रेक्षण गृह का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निरुद्ध बाल बंदियों के स्किल डेवलपमेंट के लिए संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी ली। पुस्तकालय, कंप्यूटर रूम, भोजनालय और क्रीड़ा स्थल का निरीक्षण करते हुए अधीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

संस्थान में संचालित बागवानी कार्य को सीडीओ ने सराहनीय बताया और इसके लिए अधीक्षक की प्रशंसा की। इस दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी हरदोई संजय निगम, अधीक्षक राजकीय सम्प्रेक्षण गृह हरदोई सौरभ पाठक तथा बीडीओ सुरसा श्रीमती कविता अवस्थी मौजूद रहीं।

हरदोई: एनआरसी में सीलन और अव्यवस्थाओं पर सीडीओ ने जताई नाराजगी, 13 सीडीपीओ को नोटिस के निर्देश हरदोई, 10 अगस्त 2026। मुख्य विकास अधिकारी हरदोई श्रीमती नेहा ब्याडवाल ने सोमवार को जिला महिला चिकित्सालय में स्थापित पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्र में 10 अतिकुपोषित बच्चे भर्ती मिले। सीडीओ ने बच्चों की माताओं से बातचीत कर उन्हें दिए जा रहे पोषाहार और स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। सीडीओ ने एनआरसी प्रभारी डॉ. शिवम गुप्ता और डायटिशियन श्रीमती शालिनी मिश्रा से बच्चों को दिए जाने वाले पोषाहार की विस्तृत जानकारी ली। इसके बाद रसोईघर का निरीक्षण किया गया। रसोई में सीलन मिलने, रंगाई-पुताई न होने और एनआरसी के बाहर पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। सीडीओ ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को एनआरसी प्रभारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान यह भी सामने आया कि एनआरसी में 13 ब्लॉकों के अतिकुपोषित बच्चों को भर्ती किया जाता है, जबकि ब्लॉक संडीला के बच्चे इसके अंतर्गत नहीं आते। इसके बावजूद पिछले दो माह में किसी भी संबंधित ब्लॉक की सीडीपीओ ने एनआरसी का भ्रमण नहीं किया। भर्ती बच्चों के संबंध में भी उनके स्तर से कोई फीडबैक या जानकारी नहीं ली गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए सीडीओ ने सभी 13 सीडीपीओ को एनआरसी का भ्रमण न करने पर कारण बताओ नोटिस जारी कर कार्रवाई करने के निर्देश जिला कार्यक्रम अधिकारी को दिए। निरीक्षण के दौरान सीएमएस डॉ. चन्द्र किशोर, एनआरसी प्रभारी डॉ. शिवम गुप्ता, जिला कार्यक्रम अधिकारी रामेन्द्र सिंह तथा खंड विकास अधिकारी सुरसा श्रीमती कविता अवस्थी मौजूद रहीं। इसके बाद सीडीओ ने राजकीय बाल सम्प्रेक्षण गृह का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निरुद्ध बाल बंदियों के स्किल डेवलपमेंट के लिए संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी ली। पुस्तकालय, कंप्यूटर रूम, भोजनालय और क्रीड़ा स्थल का निरीक्षण करते हुए अधीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। संस्थान में संचालित बागवानी कार्य को सीडीओ ने सराहनीय बताया और इसके लिए अधीक्षक की प्रशंसा की। इस दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी हरदोई संजय निगम, अधीक्षक राजकीय सम्प्रेक्षण गृह हरदोई सौरभ पाठक तथा बीडीओ सुरसा श्रीमती कविता अवस्थी मौजूद रहीं।

Bilgram, Hardoi | Aug 10, 2026

मनीष सिसोदिया के जवाब पार्टी छोड़कर जाने वालों के लिए, यूं ही कोई बेवफा नहीं होता #मनीष_सिसोदिया #आम_आदमी_पार्टी #AK - Bilgram News