टीकमगढ़: केन बेतवा लिंक परियोजना की जागरूकता के लिए अनंतपुरा में शिविर, किसानों को बताया - जिले के 131 गांवों को लाभ
टीकमगढ़ जिले में केंद्र बेतवा लिंक परियोजना से लोगों को अवगत कराने के लिए जन जागरूकता शिविर लगाया जा रहे हैं। मंगलवार शाम को ग्राम पंचायत अनंतपुरा में शिविर लगाया गया। इस दौरान लोगों को बताया कि नदी जोड़ो परियोजना से टीकमगढ़ जिले के 131 गांव को लाभ होगा।