टीकमगढ़: दिगौड़ा तहसील को निवाड़ी जिले में शामिल नहीं करने के विरोध में क्षेत्र के लोगों ने कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपा
मंगलवार दोपहर के दिन 1:00 बजे दिगौड़ा क्षेत्र अंतर्गत इलाके के लोगों ने कलेक्ट्रेट में एक ज्ञापन सोपा है। ज्ञापन में बताया गया की समाचार पत्रों एवं अन्य माध्यमों से ज्ञात हुआ है कि निवाड़ी जिले का दायरा बढ़ाने के लिए तहसील दिगौड़ा और थाना दिगौड़ा के ग्रामों को निवाड़ी जिले में सम्मिलित किया जा रहा है। जो क्षेत्र के लोगों के लिए पूर्णत: असुविधा का जनक है।