टीकमगढ़: कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन के दौरान भीम आर्मी ने अमित शाह की तस्वीरों को पैरों से कुचला, फोटो में लगाई आग
भीम आर्मी द्वारा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ नारेवाजी करते हुए आज मंगलवार दोपहर करीब 3 से 4 बजे के बीच जिला कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान देहात थाना पुलिस मौके पर मौजूद रही। लेकिन देहात पुलिस को चकमा देकर भीमआर्मी के कार्यकर्ताओ ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की फोटो में पहले आगी लगाई और फिर फोटो को लातो से कुचला गया।