बहराइच: बलइपुरवा बरुहा में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, पुलिस जांच में जुटी
बहराइच जिले में मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बलइपुरवा बरुहा गांव निवासी सावित्री का शव घर में मिला। परिवार के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक ने बुधवार को बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की सही जानकारी हो सकेगी। मामले की जांच की जा रही है।