बहराइच: कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम की अध्यक्षता में हुई जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक, दिए ज़रूरी निदेश
कलेक्ट्रेट सभागार में को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक जिलाधिकारी मोनिका रानी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।बैठक में राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन अभियान,राष्ट्रीय कुष्ठ रोग उन्मूलन अभियान, दृष्टि दोष नियंत्रण कार्यक्रम, आयुष्मान भारत योजना, वित्तीय प्रगति, ई-संजीवनी, जन्म-मृत्यु पंजीकरण, मातृत्व स्वास्थ्य, और परिवार नियोजन सहित कुल 28 बिंदुओं पर चर्चा हुई।