बहराइच: महाराजसिंह इंटरकॉलेज में 3 दिवसीय सेवा सुरक्षा व सुशासन कार्यक्रम को प्रभारी मंत्री ने संबोधित किया
महाराज सिंह इंटर कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय सेवा सुरक्षा व सुशासन कार्यक्रम के दूसरे दिन बुधवार को बहराइच पहुंचे प्रभारी मन्त्री सूर्य प्रताप शाही ने सम्बोधित किया। इस दौरान उन्होने पत्रकारों के साथ प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि प्रदेश ही नहीं देश में आक्रांताओं के खिलाफ लोगों में रोष है। वहीं उन्होने सरकार की उपलब्धियाँ गिनाई।