बहराइच: पीपल तिराहा पर कांग्रेसियों ने सड़क पर उतरकर किया प्रदर्शन, फूंका स्लीपर सेल का पुतला
बुधवार को कांग्रेस भवन से एकत्र होकर निकले कांग्रेसियों ने स्लीपर सेल का पुतला फूंकते हुए जमकर नारेबाजी की है। इस संबंध में जानकारी देते हुए बुधवार शाम करीब 3:30 बजे निवर्तमान जिलाध्यक्ष कांग्रेस ने बताया की मनमानी तरीके से बहरियों को कांग्रेस पार्टी में शामिल करते हुए उन्हें जिलाध्यक्ष बनाया गया है जिसके विरोध में यह प्रदर्शन किया गया है।