इस वक्त की बड़ी खबर उत्तर प्रदेश के #पीलीभीत जिले के #पूरनपुर से सामने आ रही है, जहां खरीदारी करने उत्तराखंड से आई एक युवती के साथ अभद्रता करने का मामला सामने आया है। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस भी हरकत में आ गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, गिरफ्तारी के बाद आरोपियों का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी हाथ जोड़कर पुलिस से माफी मांगते नजर आ रहे हैं। वीडियो में आरोपी कहते सुनाई दे रहे हैं— "साहब, पहली गलती हो गई, माफ कर दो।"
फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।
#वायरल #viralreelsシ #viralreelsfacebook
#PilibhitNews #pilibhit_tiger_reserve