रामपुर। पूर्व मंत्री एवं समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आज़म खान के एक इंटरव्यू में दिए गए बयान को लेकर #नूर_अहमद_अजहरी ने असहमति जताई है। उन्होंने कहा कि आज़म खान साहब का यह कहना कि ‘अब्दुल अल्लाह का नाम है’, भाषाई और अरबी व्याकरण के लिहाज से दुरुस्त नहीं है।
नूर अहमद अजहरी ने अपने बयान में कहा कि आज़म खान ने अपनी जिंदगी में काफी मुश्किलें और ज्यादतियां बर्दाश्त की हैं। उनकी काबिलियत और सियासी संघर्ष पर कोई सवाल नहीं उठाया जा सकता, लेकिन बड़ी से बड़ी शख्सियत से भी शब्दों के इस्तेमाल में गलती हो सकती है।
उन्होंने अरबी भाषा का हवाला देते हुए कहा कि ‘अब्द’ का अर्थ बंदा होता है। इसी से ‘अब्दुल’ शब्द बना है। मसलन, अब्दुल कादिर का अर्थ कादिर का बंदा और अब्दुल करीम का अर्थ करीम का बंदा होता है। इसी तरह ‘अब्दुल्लाह’ का अर्थ अल्लाह का बंदा है, न कि अल्लाह का नाम।
उन्होंने आगे कहा कि राजनीति में ‘अब्दुल’ और ‘जुम्मन’ जैसे नामों का इस्तेमाल जिस तरह तंज और अपमानजनक अंदाज में किया जाता है, उस पर सख्ती से रोक लगनी चाहिए। किसी व्यक्ति की पहचान, नाम या धार्मिक अस्तित्व को राजनीतिक मजाक का विषय बनाना किसी भी सूरत में उचित नहीं है।
नूर अहमद अजहरी ने आज़म खान से अपील करते हुए कहा कि उन्हें अपने बयान पर दोबारा गौर करना चाहिए और अपने शब्दों को वापस लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन भाषा की शुद्धता और शब्दों की गरिमा बनाए रखना भी बेहद जरूरी है।
#samajwadipartyofficial #AzamKhan #azamkhannews #todaynews