भगवानपुर: दोहटा गांव स्थित शिव मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर 151 कुंवारी कन्याओं ने निकाली भव्य कलश शोभायात्रा
भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मोख्तियारपुर पंचायत के दोहटा गांव स्थित शिव मंदिर परिसर में शुक्रवार को दोपहर करीब बारह बजे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर श्री सीताराम नाम संकीर्तन अष्टयाम यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ के शुभारंभ से पूर्व 151 कुंवारी कन्याओं द्वारा भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई।