घाटमपुर: इटर्रा में बिजली और सड़क की समस्या से ग्रामीण परेशान
ग्राम पंचायत इटर्रा के ग्रामीण मंगलवार को बिजली और सड़क की समस्याओं को लेकर अधिकारियों के पास पहुंचे। ग्रामीणों ने पहले बिजली विभाग के एसडीओ कार्यालय का घेराव कर बिजली आपूर्ति बहाल कराने की मांग की। शिकायत पर जेई ने गांव की खराब केबिल बदलवाकर बिजली आपूर्ति सुचारु कराई।