वाहन के आगे इष्ट देवता “बाबा गरीबनाथ जी” का नाम लिखे होने के आधार पर चालान काटे जाने का मामला सामने आया , जिससे चालकों में भारी रोष
बाड़मेर, राजस्थान :कमलेश आमेटा दिनांक : 26 जून 2026
बाड़मेर में एक वाहन में किसी प्रकार की यातायात नियमों का उल्लंघन नहीं पाए जाने के बावजूद वाहन के आगे इष्ट देवता “बाबा गरीबनाथ जी” का नाम लिखे होने के आधार पर चालान काटे जाने का मामला सामने आया है।
इस घटना पर शिव विधायक रविन्द्र सिंह भाटी ने राज्य सरकार पर तंज कसते हुए अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा, “राम राज्य में अपने इष्ट का नाम लिखना भी क्या गुनाह है?”
विधायक भाटी ने कहा कि यदि नियमों की पालना आवश्यक है तो उसका क्रियान्वयन सभी के लिए समान रूप से होना चाहिए। आमजन की आस्था और धार्मिक भावनाओं से जुड़े विषयों पर प्रशासन को संवेदनशीलता के साथ निर्णय लेना चाहिए।
उन्होंने सवाल उठाया कि क्या आज ऐसी स्थिति बन गई है कि लोग अपने आराध्य और इष्ट देवता का नाम भी अपने वाहन पर नहीं लिख सकते।