बीगोद के मोहर्रम जलसे में उमड़े लोग।
भीलवाड़ा/आकोला :रमेश चंद्र डाड बीगोद स्थानीय क़स्बे में मोहर्रम ताज़िए का जुलूस हुसैन चौक से सुबह शुरू हुआ जो मुल्तानी मस्जिद ,रामा का खूंट,पुराना बाजार,बालाजी चोक, पुलिस चौकी रोड होते हुए मोहर्रम को ठंडा करने के लिए अपने निर्धारित स्थान पर ले जाया गया। मार्ग में जगह जगह हाय दोष खेला गया।तासे,ढोल नगाड़े बजाये । लकड़ी, तलवार आदि से करतब दिखाए। मार्ग में धर्म के प्रतीक झंडे लहराते हुए भी लोग चल रहे थे।मार्ग में खासी लोगों की भीड़ का नजारा बना रहा। मोहर्रम के जलसे के दौरान प्रशासनिक व्यवस्था माकूल रही। प्रशासनिक अधिकारी भी जुलूस में शांति व्यवस्था की दृष्टि से मौजूद रहे। सायंकाल मोहर्रम को ठंडा करने के लिए बनास नदी पर ले जाकर ठंड़ा करने की रस्म पूरी की गयी।