इटाढ़ी: फर्जीवाड़े पर कार्रवाई: इटाढ़ी में पैरामेडिकल संस्थान सील, संचालक पर गंभीर आरोप
Itarhi, Buxar | Apr 29, 2026 इटाढ़ी प्रखंड कार्यालय के समीप मेन रोड स्थित पाल पैरामेडिकल इंस्टिट्यूट एंड एडी ग्रुप ऑफ एजुकेशन पर मंगलवार को प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए संस्थान को सील कर दिया। सदर एसडीएम अविनाश कुमार ने दलबल के साथ छापेमारी कर यह कार्रवाई की। प्रारंभिक जांच में संस्थान में कई अनियमितताएं सामने आई हैं।