जहानाबाद: जहानाबाद के पुस्तकालय भवन में शोक सभा का आयोजन, अधिवक्ता संजय कुमार यादव को श्रद्धांजलि अर्पित
जहानाबाद विधिज्ञ संघ के अधिवक्ता संजय कुमार यादव की अचानक हुए निधन के बाद अधिवक्ता संघ के सभी सदस्यों के बीच शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन के उपरांत विधिज्ञ जहानाबाद के पुस्तकालय भवन में शोक सभा का आयोजन किया गया और 2 मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की गई।