गोवर्धन: गोवर्धन परिक्रमा मार्ग पर स्वच्छता अभियान का तीसरा चरण पूरा, 13 से शुरू होगा अगला चरण
गोवर्धन को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से बाबा कढ़ेरा सिंह आवासीय विद्या मंदिर, सौंख' द्वारा चलाया जा रहा स्वच्छता अभियान का तीसरा चरण रविवार को पूरा हो गया। इसके तहत परिक्रमा मार्ग पर खम्भा नंबर 556 से आगे तक व्यापक सफाई की गई।अभियान की शुरुआत विद्यालय के चेयरमैन सुरेश सिंह ने स्वयं झाड़ू लगाकर की।