चक्रधरपुर की पुरानी बस्ती में सीढ़ी घाट के पास तीन स्ट्रीट लाइटें एक महीने से खराब, शिकायत के बावजूद नहीं हुई मरम्मत
चक्रधरपुर: पुरानी बस्ती में सीढ़ी घाट के पास लगी तीन स्ट्रीट लाइटें पिछले एक महीने से खराब पड़ी हैं। बस्ती के अन्य स्थानों पर लाइटें लगने के बावजूद इस क्षेत्र की तीन लाइटें अब तक नहीं बदली गई हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि संबंधित विभाग में शिकायत करने के बावजूद अब तक मरम्मत का कार्य पूरा नहीं हुआ है। लाइटें खराब रहने से लोगों को रात के समय परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों ने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द लाइटों को ठीक कराने की मांग की है।