Public App Logo
Profile Picture

Ckp Headlines News

@ckpheadlines
26947Followers
0Following
लोहरदगा में दिनदहाड़े पिस्तौल के बल पर ज्वेलर्स लूटने का प्रयास, कारोबारी ने दिखाई बहादुरी
जमशेदपुर के साकची थाना में वायरल मारपीट मामले में पुलिस ने मोहम्मद फहीम से सार्वजनिक रूप से माफी मंगवाई,  मामले में कानूनी कार्रवाई करते हुए वीडियो में दिखाई दे रहे मोहम्मद फहीम को गिरफ्तार कर लिया।

दरअसल, शुक्रवार सुबह टीन शेड फल मंडी में फल व्यवसायी राकेश केसरी की दुकान पर मोहम्मद फहीम फल खरीदने पहुंचा। बातचीत के दौरान कदमा को लेकर मजाक में की गई एक टिप्पणी पर विवाद बढ़ गया।

आरोप है कि इसके बाद मोहम्मद फहीम ने गाली-गलौज की, फल फेंक दिए और दुकान में मौजूद माधव चातर के साथ मारपीट की। वहीं बीच-बचाव करने आए अरशद हुसैन के साथ भी कथित तौर पर धक्का-मुक्की और मारपीट की गई।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की।
झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा-2024 के स्वच्छ, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त आयोजन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार
--------------------------
उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं केंद्र अधीक्षकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
==================
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग, रांची के तत्त्वावधान में आगामी 19 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा-2024 के सफल, पारदर्शी, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त आयोजन को लेकर आज पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा स्थित ऑडिटोरियम में जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्री अमित रेणु की संयुक्त अध्यक्षता में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, परीक्षा केंद्र अधीक्षक तथा जिला स्तरीय पदाधिकारियों का संयुक्त ब्रीफिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में परीक्षा संचालन से जुड़े सभी पदाधिकारियों को आयोग द्वारा निर्गत दिशा-निर्देशों एवं मानक संचालन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए उनकी भूमिका एवं जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया।

बैठक में बताया गया कि पश्चिमी सिंहभूम जिले में परीक्षा का आयोजन कुल 27 परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा, जिनमें चाईबासा क्षेत्र में 19 तथा चक्रधरपुर क्षेत्र में 8 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों पर कुल 10,396 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। परीक्षा का संचालन तीन पालियों में होगा। प्रथम पाली की परीक्षा प्रातः 8:30 बजे, द्वितीय पाली पूर्वाह्न 11:30 बजे तथा तृतीय पाली अपराह्न 3:30 बजे से प्रारंभ होगी। प्रथम एवं द्वितीय पाली के लिए अभ्यर्थियों का प्रवेश समय प्रातः 7:00 बजे से 8:00 बजे तक तथा तृतीय पाली के लिए दोपहर 2:00 बजे से 3:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। निर्धारित समय के उपरांत किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

ब्रीफिंग के दौरान परीक्षा केंद्रों पर आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप अभ्यर्थियों की सघन जांच, पहचान सत्यापन, बायोमेट्रिक/उपस्थिति प्रक्रिया, समयबद्ध प्रवेश, परीक्षा सामग्री की सुरक्षित उपलब्धता, गोपनीयता बनाए रखने तथा प्रत्येक गतिविधि की सतत निगरानी सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया। साथ ही सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं केंद्र अधीक्षकों को निर्देशित किया गया कि परीक्षा प्रारंभ होने से पूर्व सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का भौतिक सत्यापन कर लें तथा किसी भी प्रकार की कमी पाए जाने पर तत्काल नियंत्रण कक्ष अथवा वरीय पदाधिकारियों को सूचित करें।

बैठक में प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर चिकित्सा दल की प्रतिनियुक्ति, एम्बुलेंस की उपलब्धता, पेयजल, स्वच्छ शौचालय, विद्युत आपूर्ति, बैठने की समुचित व्यवस्था, अग्निशमन सुरक्षा, निर्बाध विद्युत एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही अभ्यर्थियों की सुविधा एवं आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने के लिए आवश्यक संसाधनों को पूर्व से ही उपलब्ध रखने पर भी बल दिया गया।

जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि यह परीक्षा हजारों युवाओं के भविष्य से जुड़ी महत्वपूर्ण परीक्षा है, इसलिए इसकी पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, केंद्र अधीक्षकों एवं संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि आयोग द्वारा जारी प्रत्येक दिशा-निर्देश का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करें तथा परीक्षा संचालन के प्रत्येक चरण में समयबद्धता बनाए रखें। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही, शिथिलता अथवा नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी पदाधिकारी अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर समय से पूर्व पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करें तथा परीक्षा समाप्त होने तक पूरी सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उपायुक्त ने यह भी निर्देश दिया कि अभ्यर्थियों की जांच निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुरूप पूरी गंभीरता से की जाए तथा प्रवेश प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब न हो। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर नियंत्रण कक्ष से सतत समन्वय बनाए रखा जाए तथा किसी भी अप्रत्याशित परिस्थिति की सूचना तत्काल जिला नियंत्रण कक्ष को उपलब्ध कराई जाए, ताकि त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

पुलिस अधीक्षक श्री अमित रेणु ने सभी पुलिस पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र एवं उसके आसपास पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। परीक्षा अवधि के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण तथा संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि परीक्षा में कदाचार, अनुचित साधनों के प्रयोग, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के अवैध उपयोग अथवा किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध विधि सम्मत कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी पुलिस पदाधिकारियों को सतर्कता, अनुशासन एवं आपसी समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान यह भी निर्देशित किया गया कि परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ एकत्रित न होने दी जाए तथा शांति एवं सुरक्षा का वातावरण बनाए रखा जाए। सभी संबंधित विभागों के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित करते हुए परीक्षा संचालन से जुड़े प्रत्येक बिंदु पर निरंतर निगरानी रखी जाएगी, ताकि परीक्षा का संचालन पूरी तरह व्यवस्थित एवं निर्बाध रूप से संपन्न हो सके।

जिला प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अपने प्रवेश पत्र एवं आयोग द्वारा निर्धारित वैध पहचान पत्र के साथ निर्धारित समय से पूर्व परीक्षा केंद्र पर पहुंचें। अभ्यर्थी आयोग द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा प्रतिबंधित सामग्री परीक्षा केंद्र में लेकर न आएं। साथ ही परीक्षा केंद्र पर अनुशासन बनाए रखते हुए प्रशासन का सहयोग करें, ताकि परीक्षा का आयोजन पूर्णतः स्वच्छ, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके।
=================
दुखद: बच्चों को बचाने में पिता ने गंवाई जान
चाईबासा जिले के गुवा थाना क्षेत्र के ठाकुर गांव में आज कारो नदी में एक दर्दनाक हादसा हुआ।
नहाने के दौरान 2 बच्चे गहरे पानी में डूबने लगे। उन्हें बचाने के लिए पिता ने बिना सोचे पानी में छलांग लगा दी।
विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 16-07-2026 को अनुमंडल पदाधिकारी, पोड़ाहाट, चक्रधरपुर सह निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, 56-चक्रधरपुर (अनुसूचित जनजाति) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र द्वारा चक्रधरपुर प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी , चक्रधरपुर भी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के क्रम में मतदान केंद्र संख्या 68- उत्क्रमित मध्य विद्यालय, भरनियाँ (पूर्वी भाग), मतदान केंद्र संख्या 69- उत्क्रमित मध्य विद्यालय, भरनियाँ (पश्चिमी भाग) तथा मतदान केंद्र संख्या 73- उत्क्रमित मध्य विद्यालय, जांटा का भ्रमण कर विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य की प्रगति का विस्तृत जायजा लिया गया।

इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने BLO द्वारा किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण करते हुए वितरित किए गए गणना प्रपत्र (Enumeration Forms) की समीक्षा की। उन्होंने सभी बीएलओ को निर्देश दिया कि घर-घर सर्वेक्षण के दौरान प्राप्त गणना प्रपत्रों का समयबद्ध संग्रहण सुनिश्चित करते हुए उनका शीघ्र डिजिटाइजेशन कराया जाए, ताकि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित समय-सीमा के भीतर विशेष गहन पुनरीक्षण से संबंधित सभी कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण किए जा सकें। <nis:link nis:type=tag nis:id=jharkhandsir nis:value=JharkhandSIR nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=sirchampions nis:value=SIRChampions nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=singhbhumkaresir nis:value=SinghbhumKareSIR nis:enabled=true nis:link/> Chief Electoral Officer, Jharkhand DC West Singhbhum
चक्रधरपुर की ऐतिहासिक रथ यात्रा का आज दूसरा दिन, मौसीबाड़ी पहुंचेंगे प्रभु श्रीजगन्नाथ
चक्रधरपुर की ऐतिहासिक रथ यात्रा का आज दूसरा दिन, मौसीबाड़ी पहुंचेंगे प्रभु श्रीजगन्नाथ
Video 7
Video 8
चक्रधरपुर की ऐतिहासिक रथ यात्रा का आज दूसरा दिन, मौसीबाड़ी पहुंचेंगे प्रभु श्रीजगन्नाथ
चक्रधरपुर की ऐतिहासिक रथ यात्रा का आज दूसरा दिन, मौसीबाड़ी पहुंचेंगे प्रभु श्रीजगन्नाथ
जनजातीय संस्कृति के संरक्षण हेतु शोधकर्ताओं ने किया गोंड समाज की परंपराओं का अध्ययन
चाईबासा (पश्चिमी सिंहभूम), झारखंड।

आज मनोहरपुर विधानसभा अंतर्गत गोईलकेरा प्रखंड के ग्राम भरडीहा में अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ की एक औपचारिक बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर जनजाति शोध संस्थान, रांची से आए चार सदस्यीय शोधकर्ता दल ने प्रातः 10:00 बजे से संध्या 4:30 बजे तक गोंड समाज की समृद्ध संस्कृति, प्राकृतिक पूजन परंपरा, पारंपरिक वेशभूषा, खान-पान एवं सामाजिक रीति-रिवाजों पर विस्तृत अध्ययन एवं शोध कार्य किया।

शोध के दौरान अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ के प्रदेश महासचिव श्री लक्ष्मण नायक ने शोधकर्ताओं को गोंड समाज की परंपराओं, संस्कृति एवं धार्मिक मान्यताओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने जन्म से लेकर मृत्यु संस्कार तक की संपूर्ण गोंडी परंपरा, सामाजिक व्यवस्था, प्राकृतिक पूजा पद्धति एवं सांस्कृतिक विरासत का विस्तृत वर्णन करते हुए समाज की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक पहचान से शोधकर्ताओं को अवगत कराया।

कार्यक्रम में अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सह जिला अध्यक्ष श्री गुरुचरण नायक के नेतृत्व में समाज के अनेक पदाधिकारी एवं गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। इनमें श्री जगदीश नायक, श्री बलवंत नायक, श्री मंगलमय नायक, श्री रुद्र प्रताप नायक, श्री मोतीलाल नायक, श्री परीक्षित नायक, श्री अक्षय नायक, श्री सुधांशु नायक, श्री शिवरतन नायक, श्री अखिलंदर नायक, श्री बृजमोहन नायक, क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री मनोज नायक, श्री हिमांशु नायक, श्री बसंत नायक, श्री नंदलाल नायक, श्री जयद्रथ नायक, श्री शैलेश नायक, श्री रमेश नायक सहित समाज के अनेक बुद्धिजीवी उपस्थित रहे।
महिला प्रतिनिधियों में श्रीमती तरंगिणी नायक, श्रीमती सेबाती नायक एवं श्रीमती दीपा नायक की भी सक्रिय सहभागिता रही।

बैठक में समाज की सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण, पारंपरिक ज्ञान के दस्तावेजीकरण तथा आने वाली पीढ़ियों तक गोंड संस्कृति को सुरक्षित पहुंचाने की आवश्यकता पर विशेष बल दिया गया। शोधकर्ताओं ने समाज के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह अध्ययन जनजातीय संस्कृति के संरक्षण और उसके व्यापक प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
— केदारनाथ नायक
जिला मीडिया प्रभारी, चक्रधरपुर
पिछले कई वर्षों से कुड़मि  समुदाय के लिए आन- बान- शान, चक्रधरपुर में होने वाला  एकमात्र, विशाल संस्कृतिक  शोभायात्रा, कुड़मियों की एकता एवं संस्कृति का परिचायक करम जावा बेड़हा  के अध्यक्ष दिनेश महतो ने जानकारी देते हुए कहा की आगामी दिनांक 19-7- 2026, दिन रविवार, समय दिन के 11:00 बजे आसनतलिया स्थित करम जावा बेड़हा  कार्यालय में रखा गया है, जिसमें लगभग 30 गांव के ग्रामीण उपस्थित होंगे। इस बैठक में मुख्य रूप से इस वर्ष होने वाले कार्यक्रम की तिथि एवं कार्यक्रम की सफलता को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी। 
                 अध्यक्ष दिनेश महतो ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि हमारे समुदाय के ही कुछ लोगों के द्वारा SIR  पर चर्चा के बहाने बैठक बुलाकर आनन फानन में गलत तरीके से करम जावा बेड़हा आयोजन समिति के समानांतर एक कमेटी का गठन कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि ऐसे करके इन लोगों ने समाज को दो हिस्सों में बांटने का काम किया है। इसे लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है।उन्होंने कहा कि यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण विषय है की इस समिति में कई बुद्धिजीवी एवं निस्वार्थ सेवा करने वाले लोगों  को भी उनके इच्छा के विरुद्ध उनकी अनुपस्थिति में जोड़ दिया गया है ।इस समिति के कुछ लोगों से संपर्क करने पर उन्होंने गलती को स्वीकारते  हुए कहा कि यह तो समाज को दो हिस्सों में बांटने का ही काम है, जो नहीं होना चाहिए ।
               उन्होंने बताया कि बैठक में इस पर भी गहन विचार किया जाएगा ।
*Live Update : 18 जुलाई शनिवार को श्रावणी मेले के सफल संचालन को लेकर होगी महादेवशाल सेवा समिति की बैठक*
Chaibasa : 17 जुलाई गुजरात के राजकोट में आर्थिक तंगी और विषम परिस्थितियों में फंसे पश्चिमी सिंहभूम जिले के चार प्रवासी मजदूरों को राहत मिली है. चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव और समाजसेवी विनोद भागेरिया की त्वरित पहल और सहयोग से सभी मजदूर सुरक्षित अपने घर लौट रहे हैं.
देवगांव में कुछ ही देर में शुरू होगी श्रीजगन्नाथ महाप्रभु की भव्य रथयात्रा
देवगांव में श्रीजगन्नाथ महाप्रभु की पूजा-अर्चना प्रारंभ, सायं निकलेगी भव्य रथयात्रा
पुरी की रथ यात्रा: सदियों पुरानी आस्था की जीवंत परंपरा
आज निकलेगी विश्वप्रसिद्ध श्री जगन्नाथ महाप्रभु की भव्य रथ यात्रा, पुरी धाम से देखें अद्भुत नज़ारे।
🚩 जय जगन्नाथ 🙏
चक्रधरपुर। देवगांव में भगवान श्रीजगन्नाथ महाप्रभु की वार्षिक रथयात्रा महापर्व को लेकर गुरुवार सुबह से ही पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठान श्रद्धापूर्वक प्रारंभ हो गए हैं। मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है और भक्त भगवान श्रीजगन्नाथ, भगवान बलभद्र एवं देवी सुभद्रा के दर्शन-पूजन कर सुख, समृद्धि और मंगल की कामना कर रहे हैं।

आज सायं लगभग 4:30 बजे भगवान श्रीजगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी। इस पावन रथयात्रा में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु शामिल होकर रथ को खींचते हैं और पूरे गांव में भक्ति एवं उत्साह का अद्भुत वातावरण देखने को मिलता है।

देवगांव की रथयात्रा की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहां गांव की महिलाएं सामूहिक रूप से भगवान के रथ को खींचते हुए मौसीबाड़ी तक ले जाती हैं। महिलाओं की यह अनूठी सहभागिता वर्षों से चली आ रही परंपरा का प्रतीक है और यही इस रथयात्रा को विशेष पहचान प्रदान करती है। श्रद्धा, आस्था और सामाजिक एकता का यह अनुपम दृश्य हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है।
पुरी की रथ यात्रा: सदियों पुरानी आस्था की जीवंत परंपरा
पुरानी बस्ती में रथ महापर्व की तैयारियां अंतिम चरण में, कल धूमधाम से निकलेगी भव्य रथ यात्रा Part 3
पुरानी बस्ती में रथ महापर्व की तैयारियां अंतिम चरण में, कल धूमधाम से निकलेगी भव्य रथ यात्रा Part 1
पुरानी बस्ती में रथ महापर्व की तैयारियां अंतिम चरण में, कल धूमधाम से निकलेगी भव्य रथ यात्रा Part 2
पुरी की रथ यात्रा के दिव्य नज़ारे, देखिए यह विशेष वीडियो।