25 वर्षों से सेवा और श्रद्धा की मिसाल पेश कर रहे प्रदीप भगोरिया
मां पाउड़ी एवं दुर्गा पूजा में श्रद्धालुओं के बीच पूजन सामग्री, पेयजल और शरबत का किया वितरण
चक्रधरपुर। धार्मिक आस्था, सामाजिक समर्पण और जनसेवा की भावना को आत्मसात करते हुए चक्रधरपुर के प्रसिद्ध समाजसेवी एवं अन्नपूर्णा फाउंडेशन के अध्यक्ष तथा दिव्यांग सेवा समिति के प्रमुख प्रदीप भगोरिया पिछले 25 वर्षों से निरंतर सेवा की मिसाल पेश कर रहे हैं। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी उन्होंने मां पाउड़ी पूजा एवं दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं के बीच पूजन सामग्री का वितरण किया तथा पेयजल और शरबत की व्यवस्था कर भक्तों की सेवा की।