कंडाघाट: सायरी ब्लॉक में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी हाइपरटेंशन के प्रति जागरूकता के लिए गांवों में कैम्पों का आयोजन कर रहे हैं
सायरी ब्लॉक में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 17 मई से 16 जून तक हाइपरटेंशन को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी गांव गांव जाकर लोगों को हाइपरटेंशन को लेकर जागरुक कर रहे हैं। BMO सायरी डॉ अजय सिंह ने बताया कि कैंपों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है वहीं स्कूल कॉलेज और विभिन्न कंपनियों में भी इसके प्रति जागरूक किया जा रहा है।