कंडाघाट: वाकनाघाट सुबाथू रोड़ पर जगह-जगह पहाड़ी से मलबा गिरने से सड़क हो रही बाधित, कंडाघाट में PWD विभाग हुआ अलर्ट
प्रदेश में बीते दिनों हुई बारिश के बाद अब सड़कों पर पत्थर औऱ मलबा गिरने के मामले सामने आने लगे है। बारिश के बाद लगी कड़कती धूप के बाद वाकनाघाट सुबाथू रोड़ पर भी जगह जगह भूस्खलन के मामले सामने आ रहे है जिस कारण जगह जगह रोड़ बन्द हो रहा है। हालांकि पीडब्ल्यूडी विभाग ने रोड़ को खोलने के लिए पुख्ता इतंजाम किए है। PWD कंडाघाट के SDO शुभम अग्रवाल ने यह जानकारी दी है।