कंडाघाट: 23 मई को चिट्टे के साथ गिरफ्तार दो युवकों के मामले में कंडाघाट पुलिस ने हरियाणा से मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार
23 मई को चिट्टे के साथ गिरफ्तार दो युवकों के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी अश्वनी कुमार को हरियाणा से गिरफ्तार किया है। जांच में पता लगा है कि अश्वनी कुमार से ही दोनों युवक चिट्टा लेकर आए थे। एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जा रहा है। वहीं आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकार्ड की पड़ताल पुलिस कर रही है।