कंडाघाट: कंडाघाट में जिला पेंशनर्स एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन सोलन ने सरकार से 5 सूत्रीय मांगों को लेकर रखी अपनी बात
कंडाघाट में जिला पेंशनर्स एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन सोलन के प्रधान कृष्ण दत्त शर्मा ने पेंशनरों ने अपनी बात सरकार के समक्ष रखी। उन्होंने कहा कि पेंशनरों की 5 सूत्रीय मांगे है जिस पर सरकार कोई ध्यान नही दे रही है। पेंशनरों को रिटायर होने पर समय से कोई राशि नही मिली है। मेडिकल भत्ते, डीए के किश्तें नही मिली है। वहीं JCC का गठन राज्य स्तर पर होना चाहिए।