कंडाघाट: नौणी विश्वविद्यालय ने विकसित भारत संकल्प अभियान के तहत कंडाघाट के विभिन्न क्षेत्रों में आउटरीच कार्यक्रम किया आयोजित
नौणी विवि द्वारा अपने पांच KVK और अनुसंधान स्टेशनों के साथ मिलकर भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत व्यापक किसान आउटरीच पहल शुरू की है जिसके तहत कंडाघाट के विभिन्न गांव में जाकर विशेषज्ञों की टीमों ने किसानों से सीधा संपर्क किया। इन टीमों में कृषि, बागवानी, पशुपालन, मत्स्य पालन और आत्मा जैसे विभाग शामिल हैं।