लालगंज: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया परिसर की झाड़ी में मिला 7 माह की बच्ची का शव, पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी
हलिया थाना क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर के झाड़ी में मृत अवस्था में करीब 7 माह की बच्ची का शव मिलने से हड़कंप मच गया। अस्पताल परिसर में बच्ची का शव मिलने की जानकारी होते ही स्वास्थ्य कर्मियों ने पुलिस को सूचना दी। बुधवार दोपहर बाद करीब 3 बजे मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, और जांच पड़ताल में जुट गई।