नवाबगंज: तेज़ रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, मुजीबपुर की 55 वर्षीय महिला की मौत, पुलिस को बिना सूचना दिए किया अंतिम संस्कार
बाराबंकी में सड़क हादसे की दर्दनाक खबर सामने आई है। मुजीबपुर गांव की रहने वाली 55 वर्षीय सुशीला वर्मा बाराबंकी से देवा की ओर ऑटो से जा रही थीं। तभी तेज रफ्तार ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में सुशीला गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवा ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।