बडोनी: ग्राम हिडोरा में जमीनी विवाद को लेकर 3 लोगों ने एक युवक के साथ की मारपीट, बड़ोनी पुलिस ने किया मामला दर्ज
Badoni, Datia | Aug 27, 2024 बड़ोनी थाना क्षेत्र के ग्राम हिडोरा में जमीनी विवाद को लेकर युवक के साथ 03 लोगों ने मारपीट कर दी। जिससे युवक घायल हो गया। जिसको लेकर बड़ोनी पुलिस ने 03 आरोपियों पर मामला दर्ज किया हैं। मंगलवार की रात्रि में 09 बजे पुलिस ने बताया कि पीड़ित युवक रविन्द्र पुत्र आराम सिंह गुर्जर के साथ आरोपी भूपेंद्र गुर्जर ने अपने 02 अन्य लोगों के साथ मिलकर मारपीट कर दी।