बडोनी: ग्राम हतलई में तालाब में डूबने से किशोर की हुई मौत, जिगना पुलिस ने किया मर्ग कायम
जांच की शुरू
Badoni, Datia | Aug 24, 2024 ग्राम हतलई में तालाब में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची जिगना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं शुक्रवार की रात्रि में 09 बजे जिगना पुलिस ने बताया कि मृतक किशोर मोहित पुत्र राममिलन सेन उम्र 13 वर्ष तालाब में नहा रहा था तभी वह अचानक उसी में डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गई।