बडोनी: ग्राम रिछारी से नाबालिग किशोरी को अज्ञात युवक ने किया अगवा, बड़ोनी पुलिस ने अज्ञात युवक पर किया मामला दर्ज
Badoni, Datia | Aug 22, 2024 बड़ोनी थाना क्षेत्र के ग्राम रिछारी से नाबालिग किशोरी को एक अज्ञात युवक के द्वारा अगवा करने का मामला सामने आया है। जिसको लेकर नाबालिग किशोरी के पिता की रिपोर्ट पर बड़ोनी पुलिस ने अज्ञात युवक पर मामला दर्ज किया है। वहीं गुरुवार की रात्रि में 09 बजे पुलिस ने बताया कि ग्राम रिछारी से एक 16 वर्ष 02 माह की नाबालिग किशोरी को एक अज्ञात युवक अगवा कर ले गया।