बडोनी: ग्राम बड़गोर की महिला ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का लगाया आरोप, दर्ज हुआ मामला
Badoni, Datia | Aug 24, 2024 ग्राम बड़गोर में एक महिला को दहेज के लिए ससुरालवालों के द्वारा प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। जिसको लेकर बड़ोनी पुलिस ने ससुरालवालों पर मामला दर्ज किया है। शनिवार की रात्रि में 09 बजे पुलिस ने बताया की पीड़िता महिला मनीषा पत्नी नीतेंद्र गुर्जर को ससुरालवालें प्रताड़ित कर दहेज न लाने पर मारपीट करते थे। जिसको लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।