बडोनी: ग्राम उद्गुवां में रुपये के लेनदेन के विवाद पर 04 लोगों ने घर में घुसकर युवक की गोली मारकर की हत्या, मामला हुआ दर्ज
Badoni, Datia | Aug 26, 2024 ग्राम उद्गुवां में रुपये के लेनदेन के विवाद पर 04 लोगों ने मिलकर एक युवक की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी। जिसको लेकर जिगना पुलिस ने 04 लोगों पर मामला दर्ज किया है। वहीं सोमवार की शाम 5:00 बजे पुलिस ने बताया कि मृतक युवक कपिल दुबे उम्र 35 पर अपने घर पर था तभी ग्राम उद्गुवां निवासी सोनू नायक, मनीष नायक, सुनील नायक और अनिल शर्मा ने हत्या कर दी।