बडोनी: ग्राम गरेरा में पुरानी रंजिश को लेकर युवक के साथ 03 लोगों ने की मारपीट, जिगना पुलिस ने किया मामला दर्ज
Badoni, Datia | Aug 26, 2024 जिगना थाना क्षेत्र के ग्राम गरेरा में एक युवक के साथ 03 लोगों ने मारपीट कर दी। जिससे युवक घायल हो गया। जिसको लेकर जिगना पुलिस ने तीनों आरोपियों पर मामला दर्ज किया है। वहीं रविवार की रात्रि में 09 बजे पुलिस ने बताया कि पीड़ित युवक नरेंद्र पुत्र कोमल सिंह के साथ पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी दयाल यादव ने अपने अन्य 02 लोगों के साथ मिलकर मारपीट कर दी।