जगाधरी: छछरौली के जंगल से बेस कीमती खैर के पेड़ चोरी होने के मामले में वन अधिकारी ने दी शिकायत 5 पर मामला दर्ज
वन अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि रात के समय में इरफान ने अपने साथियों के साथ मिलकर खेर के पेड़ों को चोरी कर लिया। इस बात की जानकारी जंगल के गार्ड ने उन्हें दी। जिसके बाद इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को दी है। जिस पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।