जगाधरी: यमुनानगर के नए बन रहे रेलवे स्टेशन का ओचक निरीक्षण करने के लिए पहुंचे यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा
यमुनानगर की रेलवे स्टेशन को मॉडर्न श्रेणी के अंदर नवीकरण किया जा रहा है। इसको लेकर के आज यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा वहां पर पहुंचे और उसका निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने रेलवे स्टेशन के प्रांगण के अंदर एक पौधारोपण भी किया। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने भी पोधा रोपण के लिए लोगों से आवाहन किया हुआ है।