जगाधरी: अपनी ही मां के हत्यारे बेटे को जयरामपुर बस स्टैण्ड से पुलिस ने किया गिरफ्तार कोर्ट में पेश कर एक दिन का लिया रिमांड
जयरामपुर के रहने वाले जॉनी ने अपनी मां से शराब के लिए पैसे मांगे थे जब नहीं दिया तो उसने सरिये से उसके सिर पर वार कर दिया था। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। जिसमें पुलिस ने आज उसे जयरामपुर बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया और एक दिन का रिमांड लिया है। ताकि हत्या में इस्तेमाल किए गए सरिया को बरामद किया जा सके।