जगाधरी: भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कर्ण देव कंबोज ने अपने निवास अलाहार गांव में लोगों की जन समस्याओं को सुना
भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष करण देव समय-समय पर अपने निवास स्थान पर हलके के लोगों की जन समस्याओं को सुनते रहते हैं। आज भी उन्होंने अपने हलके के लोगों की जन समस्याओं को सुनने के बाद अधिकारियों को हल करने के आदेश जारी किए। जो समस्याएं ज्यादा बड़ी थी उनका हल करने के बाद रिपोर्ट करने की भी बात कही।