जगाधरी: नगर निगम की ओर से बनाए गए टॉयलेट खराब होने के चलते झुगी झोपड़ी वालों ने लघु सचिवालय में डीसी से ठीक कराने की लगाई गुहार
स्वच्छ भारत अभियान के तहत खुले में स्वच्छ मुक्त करने के उद्देश्य से निगम की ओर से टॉयलेट बनाए गए थे। जिसकी निकासी किसी के प्लांट में थी। जिसको उसने बंद कर दिया अब इन झोपड़ी वालों को टॉयलेट जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारियों से भी हल ना निकलने पर आज उन्होंने लघु सचिवालय में डीसी से इसमें गुहार लगाई है।