जगाधरी: यमुनानगर के सिविल अस्पताल में नेशनल हेल्थ मिशन के कर्मचारियों को समर्थन देने पहुंचे कांग्रेस नेता राजकुमार त्यागी ।
यमुनानगर के सिविल अस्पताल के प्रांगण में नेशनल हेल्थ मिशन के कर्मचारियों की हड़ताल आज 12वे दिन में प्रवेश कर चुकी है । यह अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी पर आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजकुमार त्यागी इन कर्मचारियों को समर्थन देने पहुंचे । उन्होंने कहा कि आज हर वर्ग सड़कों पर है और उनकी मांग बिल्कुल जायज है। सरकार इन की मांगो पर ध्यान दें ।