चित्तौड़गढ़: कोतवाली पहुंचे सैकड़ों भक्तों ने संत पर सोशल मीडिया पर किए गए बयान को लेकर जताया विरोध
सोशल मीडिया पर संत रामपाल जी महाराज के खिलाफ अभद्र टिप्पणी से भड़के सैकड़ों अनुयायी सोमवार को विभिन्न गांवों-कस्बों से एकत्र होकर थाना कोतवाली पहुंचे और आरोपी हिमांशु जोशी के खिलाफ परिवाद दर्ज कराया। अनुयायियों ने आरोप लगाया कि वह सोशल मीडिया पर लगातार संतजी व महिला अनुयायियों के खिलाफ भ्रामक व अशोभनीय टिप्पणियां कर रहा है।