आगामी त्यौहारों को लेकर भगवानपुरा में ग्राम पंचायत ने कराई साफ सफाई।भगवानपुरा में त्यौहारों को देखते हुए ग्राम पंचायत द्वारा जेसीबी मशीन से सफाई की गई, सिंचाई कालोनी स्थित रास्ते पर पड़े कचरे के ढेर को साफ किया गया,इसके साथ ही अन्य स्थानों पर भी साफ सफाई की गई,ग्राम पंचायत द्वारा समय समय पर नगर में स्वच्छता अभियान चलाया जाता हैं।